Monday, August 24, 2026

जालौन में डग्गामार वाहनों के खिलाफ सड़क पर डंडा लेकर उतरे ARM डिपो, डग्गामार वाहन संचालकों को दौड़ाया, वीडियो आया सामने

spot_img

जालौन में डग्गामार वाहन संचालकों से परेशान होकर यूपी रोडवेज बस के उरई डिपो के ARM कमल आर्या का मंगलवार को रौंद रूप देखने को मिला, जहां डग्गामार वाहनों के खिलाफ ARM को अपने स्टाफ के साथ सड़क पर डंडा लेकर उतरना पड़ा, वही डग्गामारी कर सवारी ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया, इस दौरान ARM ने डग्गामार वाहन संचालकों को डंडा लेकर भी दौड़ाया। इस दौरान उनसे बहस भी हुई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो उरई कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड का है। रोडवेज बस स्टैंड के पास आए दिन डग्गामार वाहन संचालक रोडवेज बस के आगे गाड़ी लगाकर झांसी कानपुर के लिए सवारियां भरकर ले जाते हैं, जिससे रोडवेज की डिपो बस घाटे में जा रही है और उरई, कानपुर और झांसी का रेवेन्यू नहीं बढ़ पा रहा, इसी को लेकर उरई डिपो के ARM कमल आर्या ने पहले इसकी जांच की, जिसके बाद उन्हें डग्गामार वाहनों के खिलाफ डंडा लेकर अपने स्टाफ के साथ सड़क पर उतरना पड़ा।

जहां उन्होंने बस स्टैंड से चंद कदम की दूरी पर डग्गामार वाहनों के संचालक को रोकने के लिए अभियान चलाया, इस दौरान बस स्टैंड के आगे से डग्गामार वाहनों को हटाने का प्रयास किया, जिस पर डग्गामार वाहन चालक एक जुट हो गए और ARM से तू तू मैं मैं करने लगे, जिस पर ARM को अपना रौद्र रूप दिखाना पड़ा और डग्गामार वाहन के संचालकों को डंडा लेकर खदेड़ना पड़ा, जिसका वीडियो भी सामने आया है, इस दौरान ARM ने डग्गामार वाहन संचालकों को धमकी दी यदि बस स्टैंड के पास डग्गामार वाहन दिखाई दिए तो उनके शीशे फोड़ दिए जाएंगे, वहीं उन्होंने सभी डग्गामार वाहन संचालकों को कड़े लहजे में कहा बस स्टैंड से 1 किलोमीटर दूरी पर ही वाहन दिखाई दें, नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!