Wednesday, August 26, 2026

जालौन में शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

spot_img

जालौन में गुरुवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई है। 9 दिन चलने वाले इस महापर्व पर पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जा रही है। नवरात्रि के पहले दिन से मन्दिरों में श्रद्धालुओं की भीड देखने को मिली। जहां महिलाएं देवी मां के मन्दिर पर जल चढ़ाने और पूजा अर्चना करने पहुंची।

वही देवी पंडालों को भी भक्तों द्वारा सजाना शुरू कर दिया गया है। शाम होते ही पंडालों में देवी प्रतिमाओं को भी स्थापित की जाएगी। मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतेजाम किए गए है। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होती है।

इस दिन जालौन के प्रसिद्ध मंदिर बड़ी माता, हुलका माता मंदिर, कोंच नगर के मां सिंहवाहिनी, बड़ी माता के प्राचीन मन्दिर में श्रद्धालु सुबह से ही पूजा अर्चना के करने लिए मंदिर में आने शुरु हो गए है। इन सभी इस मन्दिरों की मान्यता है कि जो भी इन मन्दिरों में आकर मत्था टेकता है। उसकी मां हर मनोकामना पूरी कर देती है।

इसके साथ ही उरई के मौनी बाबा मन्दिर मे भी श्रद्धालुओं की भीड उमड़ रही है। मां संकटा देवी के दर्शन करने आ रहे हैं। सुबह से ही मन्दिरों में देवी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ को देखते हुए जालौन पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। जिससे मन्दिरों में किसी प्रकार की कोई अनहोनी या कोई समस्या न हो सके।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!