Wednesday, August 26, 2026

जालौन में नहाते समय 4 किशोर तालाब में डूबे, 2 की मौत, मौके पर पहुंचे एसडीएम-सीओ

spot_img

जालौन में रविवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तालाब में नहाते समय 4 किशोर गहरे पानी में चले गए, जिसमें दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे को देख वहां मौजूद लोगों ने चारों किशोरों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने चैअप करने के बाद दो को मृत घोषित कर दिया, वहीं एक की हालत नाजुक होने और हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मामले की जांच करते हुए दो किशोरों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खी बाल है। बताया गया कि जालौन के मोहल्ला चूर्खीबाल के रहने वाला सोहिल 10 वर्ष पुत्र कल्लू, अकरम 11 वर्ष पुत्र नाजिर अली, आरिफ 9 वर्ष पुत्र कलाम अली और एक अन्य साथी के साथ मोहल्ले के ही चुर्खीवाल में बने तालाब में नहाने गया था, जैसे ही नहाते नहाते हुए गहरे तालाब में चले गए और डूब गए, चारों किशोर को तालाब में डूबता देख आसपास के लोगों ने छलांग लगाते हुए डूब रहे सभी किशोरों को बाहर निकाला और उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अकरम पुत्र नजीर अली तथा सोहिल पुत्र कल्लू को मृत घोषित कर दिया। जबकि आरिफ और एक अन्य किशोर इसमें बाल बाल बच। वहीं चिकित्सकों ने डूबे आरिफ का इलाज करने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, हादसे की जानकारी मिलते ही जालौन कोतवाली के सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेई, इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार पटेल एसडीएम विनय मौर्य के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने मामले की जांच करने के बाद दोनों किशोरों के के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ की इस घटना की जांच शुरू कर दी। वहीं इस हादसे के बाद मृतकों की परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

वही इस घटना के बारे में सीओ जालौन शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि तीन किशोरों के डूबने की सूचना थी, जिसमें दो की मौत हुई, जबकि एक सकुशल बचा लिया गया, मृतक के परिजनों को धीरज रखने की सलाह दी है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!