Friday, October 23, 2026
google.com, pub-2748108890967763, DIRECT, f08c47fec0942fa0spot_img

गला दबाकर की गई थी महिला की हत्या, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा, सिर, गर्दन और घुटनों में मिली चोट, रेप की पुष्टि नहीं

जालौन में मंगलवार को एक 25 वर्षीय महिला का खेत में नग्न हालत में शव मिला था, जिसकी पहचान पुलिस ने कर ली है। बुधवार को उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, पोस्टमार्टम में मौत का कारण गला दबाकर और सिर में चोट आना आया है। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप का कहीं भी जिक्र नहीं आया है, वही इसकी पुष्टि के लिए स्लाइड बनाकर लैब भेजी गई है, जिससे यह पता लग सके कि हत्या करने से पहले महिला के साथ दुष्कर्म तो नहीं किया गया। वहीं इस हत्या के खुलासे के लिए कालपी सर्कल के सभी थानों की पुलिस टीम के साथ-साथ एसओजी तथा सर्विलांस को लगाया गया है।
बता दे कि कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उसरगांव में शिवाजी तिवारी के खेत में एक 25 वर्षीय विवाहिता का शव नग्न हालत में मिला था, जिसकी सूचना खेत पर जाने वाले किसानों ने पुलिस को दी थी सूचना पर ग्रामीणों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची थी जहां फॉरेंसिक टीम की मदद से पुलिस ने जांच करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, वहीं पुलिस ने महिला की शिनाख्त कर ली थी, महिला कालपी क्षेत्र के ही एक गांव की रहने वाली है, वहीं बुधवार को महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। महिला का मंगलवार शाम को पैनल गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया था, पोस्टमार्टम में मौत का कारण गला दबाना तथा सिर में चोट आना आया है। इसके साथ ही उसके दोनों घुटनों पर भी चोट के निशान पाए गए हैं मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है, जिसको ध्यान में रखते हुए पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने स्लाइड बनाकर लैब भेजी है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि मरने से पहले महिला के साथ दुष्कर्म तो नहीं किया गया है।
वही इस मामले में कालपी के सीओ डॉक्टर देवेंद्र पचौरी ने बताया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी, गले, सिर के साथ दोनों घुटनों पर भी चोट के निशान मिले है। शरीर पर कुल चार चोटों के निशान मिले हैं, वहीं पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि नहीं हुई है, जिस कारण स्लाइड बनाकर लैब भेजी गई है, फिलहाल इस मामले के खुलासे के लिए कालपी कोतवाली पुलिस के साथ-साथ कदौरा, चुर्खी, आटा और एसओजी तथा सर्विलांस टीम को लगाया गया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!