Saturday, September 19, 2026

जालौन में चारा काट रही महिला पर दबंग ने किया प्राण घातक हमला, घटना के विरोध में तैलिक महासभा ने एसपी कार्यालय घेरा, पीड़िता बोली, ठाकुर जाति का होने के कारण पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

जालौन में बच्चों के साथ खेत पर चारा काट रही एक महिला के ऊपर दबंग ने लोहे की रॉड से हमला करते हुए मरणासन्न कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, साथ ही पुलिस से इसकी शिकायत की, मगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं में मामला पंजीकृत करते हुए उन्हें छोड़ दिया।

इस शिकायत पर दबंग ने घर जाकर महिला को धमकी दी, जिस पर तैलिक महासभा ने महिला के साथ मिलकर एसपी ऑफिस का घेराव करते हुए पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं घायल महिला ने कहा कि आरोपी ठाकुर बिरादरी का है, इसीलिए पुलिस इस मामले में हीला हवाली कर रही है।

एसपी ऑफिस शिकायत लेकर पहुंची घायल महिला साधना

मामला सिरसा कलार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हिम्मतपुर का है। यहां की रहने वाली महिला संगीता देवी पत्नी रामाधार 30 जुलाई को दोपहर 3 बजे अपने बच्चों के साथ खेतों में जानवरों के लिए चारा काटने गई थी, जब वह खेत में चारा काट रही थी, तभी गांव के रहने वाले दबंग दीपांशु ठाकुर पुत्र राज नारायण उर्फ राजा चौहान मौके पर पहुंचे और बच्चों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे, जब उसने इस घटना को देखा, मौके पर पहुंची, जैसे ही उसने बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे दीपांशु का विरोध किया, तो हाथ में लोहे की रॉड लिए दीपांशु ने उसके ऊपर प्राण घातक हमला करते हुए सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। घटना के बाद उसने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी, साथ ही वह घायल हालत में सिरसा कलार थाने पहुंची, जहां घटना को अंजाम देने वाले हमलावर दीपांशु अपने दो अन्य साथियों के साथ पहले से ही थाने में मौजूद था।

 

इस घटना का शिकायती पत्र सिरसा कलार थाना प्रभारी को दिया, जिस पर पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए कुठौंद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां पर उसकी सिर पर 10 टांके आए, अगले दिन पुलिस ने जिला अस्पताल मेडिकल एवं एक्सरे के लिए भेजा, जब वह एक्सरे कराने के बाद थाने पहुंची, तो दीपांशु के खिलाफ पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए जमानत करवा दी, जब 2 अगस्त वह अपने घर पर थी, तभी दीपांशु अपने दो अन्य साथियों के साथ पहुंचा और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी, यदि किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई आगे की वह पूरे परिवार को जान से मार देगा।

जब इसकी जानकारी तैलिक महासभा को हुई तो तैलिक महासभा के पदाधिकारी ने सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर घेराव करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार से मुलाकात की, साथ ही पूरी घटना की जानकारी दी, जिससे आरोपी को गिरफ्तार किया जा सके।

पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपी ठाकुर बिरादरी का है, इसीलिए वह अपनी हनक दिखता है, इसी कारण पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

वहीं एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए पीड़ित महिला को आश्वासन दिया, कि उसे न्याय मिलेगा, साथ ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!