Saturday, September 19, 2026

हार्वेस्टर से निकली चिंगारी ने किसान की तीन बीघा गेहूं की फसल जलाकर की खाक, कई किसानों के खेत में पड़ा भूसा भी जला

जालौन में बुधवार को हार्वेस्टर से निकली निकली चिंगारी ने गेंहू के एक खेत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई, देखते ही देखते आग ने तेजी पकड़ ली, जिसे खेतों पर काम कर रहे किसानो ने देखा वह दहशत में आ गए और उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती रही, जिसे देख तत्काल इसकी सूचना, दमकल कर्मियों को दी गई।

जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर आग बुझाने पहुंची, जिन्होंने आग पर पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया, मगर तब तक किसान की तीन बीघा फसल जलकर खाक हो चुकी थी।

खेत में आग लगने की घटना कदौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंडोरा की है। यहां के प्रधान अपने खेत पर गेहूं की फसल में हार्वेस्टर चलवा रहे थे, इसी दौरान हार्वेस्टर से निकली आग की एक चिंगारी गांव के ही राम प्रसाद के गेहूं की फसल में लग गई, जिससे राम प्रसाद के खेत में खड़ी गेंहू की फसल जलने लगी, इस आग को देख खेत में काम कर रहे आसपास के किसान मौके पर पहुंचे, जिन्होंने आग को बुझाने की कोशिश की, मगर यह आग हवा के साथ तेजी से फैलने लगी, जिसे देखकर खेत में अफरा तफरी मच गई, तत्काल किसानों ने इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, जिन्होंने ग्रामीण और किसानों की मदद से खेत में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, मगर तब तक राम प्रसाद के खेत में खड़ी तीन बीघा की गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई थी, इतना ही नहीं आसपास के खेतों में दुर्गेश द्विवेदी, छोटे साहू, राम जी गुप्ता, आशीष तिवारी, दिग्विजय, अर्पित, राजू, रामचरण, जयप्रकाश और अश्विनी के खेतों में रखा भूसा जल चुका था, फिलहाल राजस्व विभाग की टीम भी इस घटना के बाद मौके पर पहुंची, जिन्होंने फसल का आकलन शुरू कर दिया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!