Saturday, September 19, 2026

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर 20 वर्षीय युवक ने कुए में कूदकर दी जान

जालौन में बुधवार को एक 20 वर्षीय युवक ने पिता से विवाद होने पर गांव के बाहर बने एक कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने गांव वालों की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला और जांच करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना सिरसा कलार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम छोटी मढैया की है। यहां के रहने वाले नीरज 20 वर्ष पुत्र उजागर पाल का मकान निर्माण के दौरान हाथ बटाने को लेकर अपने पिता से विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने नीरज को डांट दिया, जिससे क्षुब्ध होकर नीरज गांव के बाहर बने कुएं में कूद गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

इस घटना के बारे में जैसे ही गांव के लोगों को जानकारी हुई, हड़कंप मच गया, जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों के साथ गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने पुलिस को घटना के बारे में अवगत कराया। जानकारी मिलते ही सिरसा कलार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जिन्होंने गांव के लोगों की मदद से कुएं से शव को बाहर निकाला और जांच करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के बारे में बताया गया है कि उजागर पाल अपने घर का निर्माण कर रहे थे, उन्होंने पुत्र नीरज से काम में मदद करने के लिए कहा, लेकिन नीरज ने मना कर दिया जिस पर विवाद हुआ, इसी पर पिता ने नीरज को डांट लगा दी, जिसके बाद नीरज ने यह कदम उठाया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!