Monday, June 23, 2025
spot_img

बूथ अध्यक्ष के आवास पर भाजपा ने मनाया 45वां स्थापना दिवस, केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह बोले, पार्टी ने स्थापना के बाद जो लक्ष्य रखा था उसे लगातार किया जा रहा पूरा

spot_img

भारतीय जनता पार्टी का आज 45 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जालौन के माधौगढ़ विधानसभा के बूथ संख्या 495 मालवीय नगर में बूथ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान के आवास पर केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने भाजपा का ध्वजारोहण किया साथ ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पंडित अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, इस दौरान भाजपा की स्थापना दिवस में शामिल होने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि आज मुखर्जी, उपाध्याय और बाजपेई जी के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरा किया गया। चाहे कश्मीर से धारा 370 हटाने का मुद्दा हो, चाहे मंदिर बनाने की बात हो या अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को योजना का लाभ दिलाना हो, आज पार्टी की स्थापना करने वाले तीनों नेताओं के सपने साकार हो गए हैं।

कोंच नगर के मालवीय नगर स्थित बूथ संख्या 495 के बूथ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान के आवास पर आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व की नंबर वन पार्टी हो गई है, प्रदेश और देश तक ही पार्टी सीमित नहीं रही है। देश में और कई प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार है उन्होंने कहा कि जो सपना श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा पूर्व पीएम पंडित अटल बिहारी वाजपेई ने देखा था, वह सपना मोदी जी ने पूरा कर दिया है।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कश्मीर वाले सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा किया और कश्मीर से धारा 370 हटाकर यहां के लोगों को बड़ी सौगात दी है। इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा कहा गया था की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति का उद्धार होना चाहिए, जिसे देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है, आज अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को सरकार द्वारा चलाई जा रही हर योजना का लाभ दिया गया।

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने राम मंदिर निर्माण का सपना देखा था, जिसे भी पूरा कर दिया गया है, अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनाया गया है, उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है। उन्होंने कहा कि जनसंघ और जनता पार्टी का विलय होने के बाद 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी, भाजपा लगातार देश हित में काम कर रही है।

इस दौरान उन्होंने बूथ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान के आवास पर ध्वजारोहण भी किया साथ ही भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले बुजुर्ग भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा का पटका और माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस दौरान कोंच नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, बूथ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सर्वाचरण वाजपेई, कमलेश चोपड़ा, विनोद अग्निहोत्री, जिलामंत्री अंजू अग्रवाल, नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, नगर मंत्री प्रदीप, दीपक मिश्रा, मनीष गुप्ता उर्फ नगरिया के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!