Tuesday, August 25, 2026

शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक का जला सामान

spot_img

जालौन में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण दो दुकानों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर का लाखों रुपए का सामान जलाकर खाक कर दिया। आग की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिन्होंने कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया, मगर दुकानों में रखा 50 लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर खाक हो चुका था।

आग लगने की घटना कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला टरननगंज की है। इस इलाके में कालपी कस्बे के रहने वाले विकास माथुर और चंद्रपाल यादव संयुक्त रूप से इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर की दुकान खोले हुए थे, रविवार देर उनकी दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लग गई, यह आग धीरे-धीरे बढ़ती गई और बगल में बनी फर्नीचर की दुकान तक जा पहुंची, जिस कारण आग की लपटे तेजी से बढ़ गई और दोनों दुकानें धू धू कर जल उठी। आग की लपटें देख आस पास रहने वाले लोग दहशत में आ गए, जिन्होंने तत्काल इस घटना के बारे में दमकल और पुलिस कर्मियों को सूचना दी।

बाजार में आग लगने की जानकारी जैसे ही दमकल कर्मियों को हुई, दमकल कर्मी दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे, जिन्होंने कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया, साथ ही दुकान मालिकों को इस बारे में अवगत कराया। सूचना मिलते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचे, जिन्होंने आग से जली हुई दुकानों का मुआयना किया।

इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक दुकान के मालिक विकास माथुर ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर की दोनों दुकानों में 50 लाख रुपए से अधिक का सामान रखा हुआ ठाक जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया है, साथ ही इसका और आकलन किया जा रहा है। वही दमकल कर्मियों ने बताया कि आग भीषण लगी हुई थी, जिसे 4 घंटे की कड़ी में शकत के बाद ही बुझाया जा सका।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!