जालौन में प्रेम प्रसंग में 32 वर्षीय युवक ने अपनी 50 वर्षीय महिला मित्र की जंगल में ले जाकर कुल्हाड़ी से बेरहमी से काटकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने मामले की जांच करने के बाद महिला की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को आला कतल के साथ गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी।
घटना आटा थाना कस्बे की है। आटा कस्बे की रहने वाली 50 वर्षीय महिला उर्मिला पत्नी दीनानाथ यादव का पड़ोस में रहने वाले 32 वर्षीय युवक जितेंद्र यादव के साथ कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया कि उर्मिला और जितेंद्र साथ में गाँव के ही एक साहूकार के खेत में मटर काटने गए थे। बुधवार देर शाम को जब उर्मिला अपने कथित प्रेमी जितेंद्र के साथ घर वापस आ रहे थे, इसी दौरान उर्मिला अपनी बकरिया लेकर दूसरे रास्ते से घर जाने लगी, इसी बात पर दोनों में बहस होने लगी, तभी जंगल के रास्ते में जितेंद्र ने अपनी प्रेमिका उर्मिला पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से बार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, इस घटना की जानकारी जैसे ही गांव वालों को हुई इलाके में हड़कंप मच गया।
जांच करते एएसपी असीम चौधरी
इसकी जानकारी पर महिला के पति को हुई मौके पर गांव वालों के साथ पहुंचा और पुलिस को वारदात सूचना दी। जानकारी मिलते ही जालौन के अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी आटा थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने मामले की जांच करते हुए महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारोपी जितेंद्र यादव को पकड़ लिया और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली, साथ ही पुलिस हत्यारोपी जितेंद्र से पूछताछ कर रही है।
घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने बताया कि जिस युवक जितेंद्र ने हत्या की है उसकी उम्र 32 साल है और उसने अपनी 50 वर्षीय महिला मित्र की हत्या की है, दोनों पड़ोस में रहने वाले हैं, हत्यारोपी जितेंद्र को हिरासत में ले लिया गया है और कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है, साथ ही उससे पूछताछ की जा रही है जिससे हत्या की वजह स्पष्ट हो सके।