Saturday, September 19, 2026

दोस्तों के साथ होली पर पिकनिक मनाने पहुंचे युवक की बेतवा नदी में डूबने से मौत

जालौन में सोमवार को होली के दिन जागेश्वर धाम स्थित बेतवा नदी किनारे सलाघाट पर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा युवक बेतवा नदी में नहाते समय डूब गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। इस घटना को देख उसके साथ आये लोग दहशत में आ गये और उसे छोड़कर मौके से भाग गये।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने गोताखोरों की मदद से बेतवा नदी में डूबे युवक को तलाश कराया और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को पुलिस ने बरामद कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना कोटरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जागेश्वर धाम सलाघाट से निकली बेतवा नदी की है। यहां पर होली के दिन उरई कोतवाली क्षेत्र के डिमांड नई बस्ती मवई रोड का रहने अश्वनी वर्मा (20 वर्ष) पुत्र राजा भैया अपने दोस्तों के साथ बाइक से घर पर बाजार घूमने की बात कह कर निकाला था और वह होली के पर्व पर पिकनिक मनाने सलाघाट पहुंच गया, जहां वह रंगों में सराबोर होकर दोस्तों के साथ नदी में नहाने लगा, इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया।

इस घटना को अश्वनी के दोस्तों ने देखा, मगर उसे बचाने की जगह नदी में डूबता हुआ छोड़कर मौके से फरार हो गये। इस घटना को वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने देखा, तो उन्होंने युवक को बचाने का प्रयास किया, मगर नदी धारा की तेज रफ्तार के कारण उसे बचा नहीं सके और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर कोटरा थाने के प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर डूबे हुए युवक की खोजबीन कराई, करीब 2 घंटे बाद युवक का शव सलाघाट के पास से ही बरामद हुआ।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, सूचना पाकर उपजिलाधिकारी सुशील कुमार भी मौके पर पहुंचे। वही घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिनका घटना के बाद से ही रो रो कर बुरा हाल है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!