Saturday, September 19, 2026

विधि विधान के साथ किया गया होलिका दहन, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी बधाई

जालौन में रविवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ 1150 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। होलिका दहन से पहले लोगों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की, और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और गले लगाकर होली की शुभकामनाए दी।

वहीं पुलिस लाइन में जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने पुलिस कर्मियों के साथ पूजा अर्चना करके होलिका दहन किया, वही होलिका दहन के दौरान जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस के जवान मुस्तैद रहे, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके।

जालौन के अलग-अलग स्थान पर शुभ मुहूर्त में लोगों ने होलिका दहन करने से पहले विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की, इस दौरान होलिका दहन करने वालों ने रोली, चंदन, चावल, गुजिया और जल के होलिका तक पहुंचाया और फिर उसको दहन करने के बाद बड़े, बूढ़े और युवकों ने एक दूसरे को गुलाल अबीर और चंदन का टीका लगाया शादी होली की शुभकामनाएं दिन इस दौरान प्रसाद वितरण किया गया बच्चे भी एक दूसरे पर रंग और गुलाल फेंकते नजर आए।

वही जालौन पुलिस लाइन में भी पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने पुलिस लाइन के कर्मियों के साथ मिलकर पुलिस लाइन में होलिका दहन किया, साथ ही एक दूसरे को बधाई दी।

बता दे कि जगह-जगह होलिका दहन से पहले उन स्थान को सजाया गया था, कहीं होलिका को गुब्बारों से सजाया गया था, तो कहीं झाला लगाकर तो कई इलाकों में चुना और गुलाल का गोला बनाकर होलिका को सजाकर उसका दहन किया गया।

पूरे जनपद में 1150 स्थान पर होलिका का दहन किया गया और इस दौरान पुलिस व्यवस्था भी चौकस रही, साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस ने जाकर पैदल मार्च निकाला, जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो सके।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!