Saturday, September 19, 2026

पारिवारिक कलह में महिला ने फांसी लगाकर की दी जान, आए दिन पति से होता था विवाद

जालौन में घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, इस घटना से घर में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना आटा थाना क्षेत्र के ग्राम इटौरा की है। यहां के रहने वाले धर्मेद्र की 25 वर्षीय पत्नी गीता देवी ने शाम को घर पर घरेलू कलह के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, इस घटना के बारे में तब जानकारी मिली, जब परिजन कमरे में उसे बुलाने गए, मगर उस फंदे और लटका देखा, घर में कोहराम मच गया, शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने गीता को फंदे पर लटका देखा तत्काल पुलिस की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वही बताया कि गीता का पति धर्मेंद्र मजदूरी करता है, जिसका आए दिन पत्नी से झगड़ा होता था, बुधवार को पति पत्नी में विवाद हुआ था, इसी को लेकर गीता ने आत्महत्या कर ली है।

वहीं आत्महत्या की जानकारी पर महिला के पीटा महोबा जिले के पारन गांव निवासी पप्पू ने बताया कि उसने अपनी बेटी गीता की शादी 19 मई 2022 को धर्मेंद्र के साथ की थी। उसके अभी तक कोई संतान नहीं थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति उसके साथ मारपीट कर रहा था, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!