Saturday, September 19, 2026

पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया खुलासा, दो लोगों को अवैध असलहों के साथ किया गिरफ्तार, हथियार बनाने के उपकरण किए बरामद

लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही जालौन पुलिस अवैध कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में उरई कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को अवैध तरीके से असलहा बनाते हुए गिरफ्तार किया है, जिनके पास से तमंचे और अवैध बनने के उपकरणों को बरामद किया है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुये पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

इस मामले के बारे में उरई के क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को शांति पूर्व ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को मुखबिर द्वारा उरई कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि फैक्ट्री एरिया के पास बने एक ट्यूबवेल के कमरे में अवैध तरीके से हथियारों को बनाया जा रहा है, जिसे लोकसभा चुनावों में उपयोग किया जा सकता है, सूचना मिलते ही उरई कोतवाल वीरेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की और वहां चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री को पकड़ा।

पुलिस ने फैक्ट्री एरिया के ट्यूवेल के कमरे से अवैध तरीके से असलहे बनाते हुए आनंद राजपूत उर्फ बापू पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम ऐर थाना डकोर हाल निवासी मोनी बाबा मंदिर राठ रोड उरई और रामकिशोर उर्फ हीरो राजपूत उर्फ सत्यनारायण राजपूत निवासी ग्राम करमेर थाना आटा, हाल निवासी नया राजेंद्र नगर रेलवे कॉलोनी उरई को पकड़ा, जिनके पास से पुलिस ने 315 बोर के दो तमंचे, 12 बोर के तीन तमंचे, चार लोहे की नाल, छह 12 बोर की नाल और कारतूस के साथ असलहे बनाने के तमाम उपकरण बरामद किए है, जिनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!