Saturday, September 19, 2026

जालौन में दिन दहाड़े दो महिलाओं ने सर्राफा दुकान से पार किए सोने के 5 जोड़ी टॉप्स, CCTV में कैद हुई चोरी की घटना

जालौन में ग्राहक बनकर सर्राफा व्यापारी की दुकान पर जेवरात लेने आई दो महिलाओं ने दुकानदार को अपनी बातों में उलझाकर दुकान से एक लाख से ज्यादा के आभूषण पार कर दिये, जिसके बाद बिना आभूषण खरीदे महिलाएं दुकान से चली गई।

इस चोरी के बारे में तब जानकारी हुए जब दुकानदार को आभूषण कम मिले, जिसके बाद उसने सीसीटीवी जांचा तो चोरी के बारे में पता चला, जिसके बाद दुकानदार ने चोरी के बारे पुलिस से शिकायत की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं की तलाश में जुट गई।

घटना कोंच कोतवाली के लवली चौराहे के पास स्थित तनिश ज्वैलर्स की है। यहां पर कोंच नगर के मोहल्ला प्रताप नगर के रहने वाले दिनेश उर्फ लल्लू सोनी पुत्र सूरज सोनी की नगर के लवली चौराहे व मानिक चौक के बीच तनिश ज्वैलर्स के नाम से आभूषणों की दुकान खोले है, यहां मंगलवार की दोपहर उसका पुत्र दुकान कर बैठा हुआ था, तभी दो महिलाएं दुकान पर ग्राहक बनकर आई और सोने चांदी के आभूषण दिखाने के लिए कहने लगी, जिस पर सर्राफा व्यापारी दिनेश का सोलह वर्षीय पुत्र राजा सोनी ने दोनों महिलाओं को कान के लिए सोने के आभूषण दिखाने के लिए तीन डिब्बों खोला, जिसके बाद उसने कान के टॉप्स दिखाने शुरू किया, इस दौरान दोनों महिलाएं लगातार सोने के टॉप्स देखती रहीं। इसी बीच महिलाओं ने टॉप्स के दाम पूंछे जिस पर दुकानदार को बातों में उलझाकर नजरें बचाकर उन महिलाओं ने पांच जोड़ी टॉप्स उड़ा दिए और बिना कोई खरीदारी किए वहां से चली गई।

जब राजा सोनी ने टॉप्स को देखा तो कम मालूम हुए उसने तत्काल इसके बारे में अपने पिता को अवगत कराया, जिसके बाद दुकान पर पहुंचे दिनेश ने दुकान पहुंचकर सीसीटीवी को देखा तो दुकान के दरवाजे पर शूट पहने महिला ने बड़ी सफाई से रुमाल में उन टॉप्स को चुरा लिया, सर्राफा दुकानदार के मुताबिक उन पांच जोड़ी टॉप्स की कीमत एक लाख रुपए से ऊपर की फिलहाल दिनेश सोनी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिस पर कोंच कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करे और दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज लेकर उन महिलाओं के बाते में पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया।

वही इस मामले में कोंच कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि पुलिस ने बाजार से लेकर चंदकुआ तक के सभी सीसीटीवी कैमरे को खंगाल लिया है, उसमें कई जगह दोनों महिलाओं को देखा गया, जल्द ही दोनों बारे में जानकारी लेकर में उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा, साथ ही चोरी के आभूषण भी बरामद कर लिए जायेगे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!