Friday, September 25, 2026

कोंच में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, डीएम ने सुनी शिकायतें, अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ शिकायतों को निस्तारित करने के दिए निर्देश

लोकसभा चुनाव से पहले जालौन के कोंच तहसील में अंतिम संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी के अध्यक्षता में फरियादियों की शिकायतों को सुना गया, साथ ही उनका निस्तारण भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी शिकायतें आये उनको गंभीरता से लें और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करें।

जिलाधिकारी के समक्ष 52 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें 9 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, शेष प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने हेतु कडे़ निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिलने पर सम्बंधित अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों की शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का स्वयं रेंडम जांच करें शिकायतकर्ता संतुष्ट होने पर ही शिकायत का निस्तारण करें। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिये अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, उप जिलाधिकारी कोंच सुशील सिंह, परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी कोंच सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!