Monday, June 23, 2025
spot_img

जालौन में किसानों ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री योगी से की मांग, क्षतिग्रस्त फसलों का सही से कराया जाए सर्वे

spot_img

जालौन में बीते दिन बे मौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण सैकड़ो गांव के किसानों की दलहन, तिलहन और गेंहू की फसलों का भारी नुकसान हुआ है, जिसको लेकर सरकार द्वारा सर्वे कराया जा रहा है, मगर राजस्व अधिकारियों द्वारा सही से सर्वे न करने से नाराज किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन के नेतृत्व ने बुधवार को उरई के कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया, साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजते हुए सही से सर्वे कराने की मांग की है, जिससे किसानों को उचित मुआवजा मिल सके।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह यादव और जिला अध्यक्ष द्विजेंद्र सिंह निरंजन के नेतृत्व में दर्जनों किसान उरई के कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने फसल का सही से सर्वे कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसान यूनियन के नेताओं किसानों के साथ मिलकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है, कि बीते दिनों बे मौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण जालौन के सैकड़ो गांव के किसान प्रभावित हुए हैं, उनकी चना, मटर, मसूर, सरसों, गेहूं की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से फसलों की जो क्षति हुई है, सरकार द्वारा फसलों का सर्वे कराया जा रहा है, सरकार किसानों को क्षतिपूर्ति देने को तैयार है, मगर सर्वे करने वाले अधिकारी सही से सर्वे नहीं कर रहे हैं और फसलों का आंकलन सही से नहीं कर रहे है और कम नुकसान दिखा रहे है।

किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि बारिश के कारण भी फसलों को क्षति पहुंची है, जिन खेतों में पानी भरा हुआ वहां अभी तो फसल हरी दिख रही है, मगर जैसे ही उसका पानी सुखेगा, फसल खराब होगी, मगर इसका सही से सर्वे नहीं किया जा रहा है, सरकार इसका भी सही से सर्वे कराया जाए, जिसे जो वास्तविक क्षति किसानों को हुई है वह मिल सके। इसके अलावा बीमा कंपनियों द्वारा जल्द से जल्द बीमा राशि दिलाई जाए और प्राकृतिक आपदा के तहत किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!