Friday, October 23, 2026
google.com, pub-2748108890967763, DIRECT, f08c47fec0942fa0spot_img

जालौन में ई रिक्शा और बाइक की टक्कर हादसे में 3 घायल, 2 की हालत गंभीर

जालौन में शनिवार देर शाम को जोल्हूपुर हमीरपुर स्टेट हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां गलत दिशा से आ रहे एक ई-रिक्शा की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा चालक और बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर गए और तीनों  गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे को देख अफरा तफरी मच गई। हादसे को देख वहां से निकलने वाले राहगीर मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घायल पड़े लोगों को तत्काल एंबुलेंस और पुलिस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सभी घायलों का उपचार शुरू कर दिया, जिसमें दो की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें उरई के लिए रेफर कर दिया।

घटना शनिवार देर शाम कदौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जोल्हुपुर हमीरपुर स्टेट हाईवे स्थित ग्राम बबीना के पास बने पेट्रोल पंप की है। बताया गया है कि कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मरगायां के रहने वाले सनी ठाकुर 26 वर्ष बाइक से अपने एक अन्य साथी के साथ कदौरा से कालपी की ओर जा रहा था, तभी गलत दिशा से जोल्हुपुर की ओर से ई रिक्शा लेकर आ रहे शिवा 22 वर्ष पुत्र राकेश निवासी बबीना थाना कदौरा की बाइक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और दोनों वाहनों पर सवार तीनों लोग उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

इस हादसे को देख इलाके में हड़कंप मच गया, साथ ही वहां से निकलने वाले राहगीर मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घायल पड़े तीनों लोगों को देखते हुए तत्काल एंबुलेंस तथा पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा में भर्ती कराया, जिसमें चिकित्सकों ने हालत देखते हुए सभी का इलाज शुरू कर दिया, जिसमें दो ही हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर उरई के लिए रेफर कर दिया।

इस घटना के बारे में कदौरा थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि ई रिक्शा गलत दिशा से आ रहा था, जिस कारण यह हादसा हुआ है, फिलहाल घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!