Tuesday, August 25, 2026

जालौन में करेंट लगने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, बिजली के बोर्ड में लगा रहा था समर सेबिल का तार

spot_img

जालौन में घर पर पानी की टंकी भरने के लिए बिजली के बोर्ड में समरसेबिल का तार लगाते समय एक 16 वर्षीय किशोर करंट की चपेट में आकर झुलस गया और वह अचेत हो गया। इस घटना को देखकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जिन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम औंता ग्राम की है। इस गांव के रहने वाले मनोज सिंह का 16 वर्षीय पुत्र संदीप चौहान कक्षा 12 वीं में पढ़ाई कर रहा था। वह बुधवार की शाम तकरीबन 7 बजे के लगभग घर की छत पर रखी पानी की टंकी भरने के लिए समर सेबिल के तार को बिजली के बोर्ड में लग रहा था, तभी तार में हाई वोल्टेज करंट उतरने से उसे बुरी तरह झटका लगा और वह झुलस कर गस्त खाकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसे परिजनों ने बेहोश देख तत्काल आनन फानन में इलाज के लिए उरई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही उसके मरने की जानकारी पिता मनोज, मां विनीता देवी व भाई-बहन को हुई उनका रो रोकर बुरा हाल है। वही जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके संदीप के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!