Wednesday, June 18, 2025
spot_img

हमीरपुर के गांव में अनोखी विदाई, दूल्हा-दुल्हन हेलीकॉप्टर से ससुराल रवाना, देखने उमड़ा पूरा गांव

spot_img

हमीरपुर जनपद के मुस्करा कस्बे में एक शादी की विदाई हेलीकॉप्टर से कराई गई। यह अनूठा नजारा देखने के लिए पूरे गांव के लोग जमा हो गए।

मुस्करा कस्बे में जागेंद्र सिंह की बेटी हिमानी की शादी मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर निवासी वेदांत के साथ हुई। दूल्हा वेदांत ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए विदाई हेलीकॉप्टर से करने का फैसला किया।

इस विशेष विदाई के लिए गांव में एक हेलीपैड बनाया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तैनात की गई। दूल्हा वेदांत ने प्रशासन से पहले ही अनुमति ले ली थी।

विदाई के समय हेलीकॉप्टर के उतरने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण हेलीपैड पर जमा हो गए। सुरक्षा टीमों ने भीड़ को नियंत्रित किया। नवविवाहित जोड़ा हेलीकॉप्टर से हरपालपुर के लिए रवाना हुआ।

छोटे से गांव से हुई यह अनोखी विदाई आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। बारात भी हरपालपुर से मुस्करा आई थी, जहां धूमधाम से शादी संपन्न हुई।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!