Thursday, September 3, 2026
google.com, pub-2748108890967763, DIRECT, f08c47fec0942fa0spot_img

रक्षाबंधन पर महिला से मंगलसूत्र छीनने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल, पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

spot_img

रक्षाबंधन के दिन बीच बाजार महिला का मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए शातिर बदमाश से मंगलवार रात उरई कोतवाली पुलिस की मुठभेड़ हो गई। उरई कोतवाली क्षेत्र के फैक्ट्री चौकी इलाके के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए उरई जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरमान खान निवासी कोंच के रूप में हुई है। उसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, मोटरसाइकिल और महिला से छीना गया मंगलसूत्र बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि महिला से स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी किसी अन्य वारदात की फिराक में क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उरई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को तत्काल सक्रिय किया गया। टीम ने फैक्ट्री चौकी क्षेत्र के आसपास संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी।

जांच करते पुलिस अधिकारी

इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध बाइक सवार नजर आया। पुलिस टीम ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने खुद को बचाते हुए जवाबी कार्रवाई की। पुलिस और बदमाश की ओर से करीब दो राउंड फायरिंग हुई। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर उसके पास से एक तमंचा और बाइक बरामद की।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से वह चैन/मंगलसूत्र भी बरामद किया गया है, जिसे उसने रक्षाबंधन के दिन महिला से छीन लिया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बाइक से महिला को निशाना बनाते हुए बीच बाजार स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था और इसके बाद फरार हो गया था।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसने इससे पहले और कितनी स्नैचिंग या अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है। साथ ही बरामद बाइक और तमंचे के संबंध में भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और उसके साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी। बरामद हथियार, बाइक और महिला से छीने गए मंगलसूत्र को पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!