Sunday, August 9, 2026
spot_img

रगौली मार्ग पर बारिश का असर, प्रशासन ने संभाला मोर्चा, ह्यूम पाइप की चार पंक्तियों से बनाया अस्थायी डायवर्जन

spot_img

जालौन जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच ग्राम रगौली संपर्क मार्ग पर मलंगा नाले का जलस्तर अचानक बढ़ने से आवागमन प्रभावित हो गया। ग्राम रगौली के समीप किलोमीटर-1 पर निर्माणाधीन लघु सेतु के पार्श्व में डाली गई मिट्टी तेज जलप्रवाह के कारण कट गई। स्थिति की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सुरक्षा एवं आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी।

जेसीबी द्वारा सही किया जाता अस्थाई पुल

निर्माणाधीन 5×5 मीटर आरसीसी लघु सेतु के कारण वाहनों की आवाजाही सुचारु बनाए रखने के लिए पहले से ही सेतु के पार्श्व में ह्यूम पाइप की चार पंक्तियां स्थापित कर अस्थायी डायवर्जन तैयार किया गया था। अत्यधिक बारिश के चलते जलप्रवाह बढ़ने पर प्रशासन ने एहतियातन बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड, सुरक्षा टेप और बालू से भरी बोरियां लगाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की तथा यातायात को नियंत्रित किया।

 

जलस्तर कम होते ही विभाग ने जेसीबी समेत अन्य संसाधनों की मदद से मिट्टी भराव और क्षतिग्रस्त डायवर्जन की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू करा दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और जल्द से जल्द डायवर्जन को दुरुस्त कर सामान्य आवागमन बहाल कराया जाए।

 

प्रशासन के अनुसार रगौली से मुख्य शहर को जोड़ने के लिए वर्तमान में दो वैकल्पिक कच्चे मार्ग भी उपलब्ध हैं, जिनसे सामान्य वाहनों का आवागमन संचालित हो रहा है। इससे ग्रामीणों और वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ते से आवागमन की सुविधा मिल रही है।

 

इधर, जिलाधिकारी के निर्देश पर स्थायी समाधान के लिए आरसीसी लघु सेतु के निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता के साथ तेज किया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अत्यधिक वर्षा और जलप्रवाह से उत्पन्न परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा तथा निर्बाध आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों द्वारा मौके की लगातार निगरानी करते हुए आवश्यक सुरक्षात्मक एवं यातायात संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!