Monday, August 3, 2026
spot_img

व्यापारी से 82 हजार की टप्पेबाजी का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; 80 हजार नकद व दो बाइक बरामद

spot_img

कोतवाली जालौन पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए व्यापारी से हुई टप्पेबाजी की घटना का सफल खुलासा कर दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 80 हजार रुपये नकद तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार नगर के व्यापारी दिलीप कुमार अग्रवाल ने 29 जुलाई को कोतवाली जालौन में तहरीर देकर बताया था कि 28 जुलाई की रात उनके घर के बाहर खड़ी स्कूटी पर टंगे बैग से अज्ञात बदमाश 82 हजार रुपये चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत 3 अगस्त को कोतवाली पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को स्वीकार करते हुए बताया कि बैग में रखे 82 हजार रुपये में से 2 हजार रुपये खर्च कर दिए गए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से शेष 80 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वाशिल, सजल फरीदी, सूफियान उर्फ लकी, फरहान और शानू के रूप में हुई है। सभी आरोपी जालौन नगर के विभिन्न मोहल्लों के रहने वाले हैं। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए विधिक कार्रवाई पूरी की।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंचा गया। पूछताछ में उन्होंने घटना स्वीकार कर ली, जिसके बाद नकदी और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!