Saturday, July 18, 2026
spot_img

जालौन:- कालपी की युवती का वीडियो वायरल, बालिग बताकर प्रेमी संग शादी कर सुरक्षा की माँग की

spot_img

जालौन जिले के कालपी कस्बे की एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती ने इसमें दावा किया है कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई है। उसने हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने और पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

वीडियो में युवती ने अपनी पहचान काजल मंसूरी, पुत्री बदलू मंसूरी, निवासी कालपी, जालौन के रूप में बताई है। उसने कहा कि वह 21 वर्ष की बालिग है और 7 जुलाई को अपनी मर्जी से प्रेमी ओम के साथ घर छोड़कर गई थी। युवती ने अपने परिजनों द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे को फर्जी बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

काजल ने स्पष्ट किया कि उस पर कोई दबाव नहीं है और उसने यह निर्णय अपनी इच्छा से लिया है। उसने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्रेमी के साथ कानूनी रूप से विवाह करने के उद्देश्य से इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है। इसमें उसने रजिस्टर्ड मैरिज और सुरक्षा संबंधी राहत की मांग की है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। युवती ने प्रशासन और अपने परिजनों से अपील की है कि उसके निर्णय का सम्मान किया जाए और उसे किसी प्रकार से परेशान न किया जाए।

फिलहाल, पुलिस प्रशासन इस वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच कर रहा है। यदि युवती के परिजनों द्वारा अपहरण अथवा अन्य धाराओं में कोई मुकदमा दर्ज कराया गया है, तो जांच के दौरान युवती के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!