Wednesday, July 8, 2026
spot_img

घर में फंदे पर लटका मिला 65 वर्षीय बुजुर्ग, पुलिस जांच में जुटी

spot_img

जालौन जिले के एट कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 अंबेडकर नगर बस्ती में बुधवार दोपहर 2 बजे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी तब हुई जब परिजन शाम 5 बजे घर पहुंचे, उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एट कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर निवासी रामसेवक पुत्र ग्यासी (65 वर्ष) ने बुधवार दोपहर करीब दो बजे अपने घर के एक कमरे में टीनशेड के नीचे लगे लोहे के पाइप से तौलिये का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर के अन्य सदस्य अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे। शाम करीब पांच बजे परिजनों की नजर कमरे पर पड़ी तो रामसेवक फंदे से लटके मिले। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों ने तत्काल उन्हें फंदे से नीचे उतारा और एट थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज अभिषेक पोरवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और जांच की।

पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र उदय और कैलाश अहिरवार को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!