Friday, August 28, 2026

जालौन में मिशन सेफ फ्यूचर’ के तहत स्कूली वाहनों पर कार्रवाई, दो वाहन सीज, कई के चालान

spot_img

जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में संचालित “मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान के तहत गुरुवार को जनपद में स्कूली वाहनों के विरुद्ध व्यापक जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना तथा परिवहन नियमों और सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन कराना रहा।

अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार एवं यात्री/मालकर अधिकारी आनंद राय कुरील ने किया। इस दौरान जनपद के विभिन्न मार्गों पर संचालित स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट, सुरक्षा उपकरणों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई।
जांच के दौरान दो स्कूली वाहन परिवहन नियमों एवं सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते पाए गए, जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें कोंच मंडी में निरुद्ध (सीज) कर दिया गया। इसके अलावा अन्य कई स्कूली वाहनों के नियमों के उल्लंघन पर चालान भी किए गए।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि “मिशन सेफ फ्यूचर” के तहत यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधनों एवं वाहन स्वामियों को निर्देशित किया कि वे माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों, जैसे जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, वैध फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट तथा प्रशिक्षित चालक की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजने से पहले यह सुनिश्चित करें कि जिस वाहन से उनका बच्चा यात्रा कर रहा है, वह सुरक्षित है तथा उसके सभी आवश्यक दस्तावेज और सुरक्षा व्यवस्थाएं पूर्ण हैं। इससे बच्चों की सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित की जा सकेगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!