Saturday, September 19, 2026

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, जालौन से जा रहा था गांव

जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास तेज गति से आ रहे डंपर ने बाइक सवार 55 वर्षीय ग्रामीण को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे डंपर को चालक सहित पकड़ लिया गया है।

 

मृतक दीपचंद्र

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दीपचंद्र (55 वर्ष) पुत्र रामरतन निवासी ग्राम औरेखी के रूप में हुई है, जो वर्तमान में आवास विकास कॉलोनी जालौन में रह रहे थे। बताया गया है कि दीपचंद्र अपनी बाइक से जालौन से बंगरा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास पहुंचे, तभी झांसी के रास्ते बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से उतरकर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक दीपचंद्र

हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन भिजवाया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण दीपचंद्र ने दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

वहीं दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से उसे वाहन सहित पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का मुख्य कारण मानी जा रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!