Saturday, September 19, 2026

जालौन जिला बार संघ चुनाव, अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशी मैदान में

जिला जालौन अधिवक्ता संघ, उरई के वार्षिक चुनाव 2026 के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। नामांकन एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष लाजपत राय सक्सेना की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान एल्डर्स कमेटी के सदस्य अरुण कुमार श्रीवास्तव, जगमोहन द्विवेदी, श्यामलाल वर्मा, नाथूराम त्रिपाठी तथा चुनाव समिति के सदस्य जगतपाल सिंह परमार, वीरेंद्र चतुर्वेदी, राजाराम ज्ञानी, राजेश चतुर्वेदी, मनशील गुप्ता व गोपाल श्रीवास्तव मौजूद रहे।

नामांकन के दौरान अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों, ऋषि कुमार पटेल, उदय शंकर द्विवेदी, राजा, शशि कुमार दुबे और विशंभर दयाल ने अपने पर्चे दाखिल किए। महासचिव पद के लिए तीन प्रत्याशियों साधना त्रिपाठी, पंकज कुमार गुप्ता और रामजी ने नामांकन किया।

 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की, जिनमें रामकुमार तिवारी, वीरेंद्र कुमार सिंह, श्याम नारायण स्वामी सहित अन्य प्रत्याशी शामिल रहे। कोषाध्यक्ष पद के लिए विजयेंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत पाठक और गौरव श्रीवास्तव ने नामांकन दाखिल किया।

उपाध्यक्ष (कलेक्ट्रेट) पद के लिए ओम नारायण सिंह, अनिल कुमार शर्मा, केशव कुमार सक्सेना और अजय कुमार ने पर्चा भरा। उपाध्यक्ष पद पर श्याम जीवन त्रिपाठी और संजीव तिवारी मैदान में हैं, जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अमन मिश्रा, अमित रावत और अनम वर्मा ने नामांकन किया।

संयुक्त सचिव पद के लिए ऋतिक दुबे, सनी, रामशंकर मिश्रा, प्रद्युम्न कुमार सिरौठिया, संगीता कुमारी, मुलायम सिंह यादव, मोहम्मद वासिल बेग और बृजभूषण सिंह ने अपने नामांकन दाखिल किए।

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए प्रताप सिंह चौधरी, जयकरण सिंह, सावरन सिंह कुशवाहा, महेश कुमार, रंजन, रामशंकर वर्मा, राजकुमारी निषाद और राजकुमार श्रीवास्तव सहित कई अधिवक्ताओं ने दावेदारी पेश की।

वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 15 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें मोहम्मद इरशाद, प्रवीण कुमार द्विवेदी, राहुल पीपल, शिवम गुप्ता, श्रीकांत, सोनू बाजपेई, सृष्टि चतुर्वेदी, शशि कुमार सिंह, कप्तान सिंह, आजम, अफाक, अनुराधा, अमित कुमार, अस्मिता रत्न व अभिषेक वर्मा प्रमुख हैं।

बताया दे कि अधिवक्ता संघ चुनाव की घोषणा 29 जनवरी को की गई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच व आपत्तियों का निस्तारण सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक होगा।

19 फरवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया इसी समयावधि में पूरी की जाएगी। मतदान 27 फरवरी (शुक्रवार) को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!