Monday, September 21, 2026

जालौन: पहली पत्नी को छोड़ दूसरी शादी रचाई, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता

जालौन जिले में एक विवाहिता न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है, लेकिन अब तक उसकी फरियाद पर कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। मूल रूप से कोतवाली जालौन क्षेत्र के ग्राम एदलपुरा निवासी सुनीता ने पति पर दूसरी शादी करने और उसे बेसहारा छोड़ देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी जालौन और अन्य अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित सुनीता के अनुसार, उसकी शादी करीब तीन वर्ष पूर्व आकाश कुमार पुत्र मुन्नालाल अहिरवार निवासी इंगुई कला, थाना एट से कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से मंदिर में भी विवाह संपन्न कराया गया था। विवाह के बाद पति आकाश के घर भी रही। कुछ समय बाद दोनों रोजगार के लिए बैंगलुरू चले गए, जहां पति-पत्नी अच्छे से रह रहे थे। आकाश कभी-कभी उरई स्थित अपने माता-पिता के पास आता जाता था और कुछ दिनों में वापस उसके पास लौट जाता था।

सुनीता का आरोप है कि बीते 15 सितंबर 2025 को आकाश बैंगलुरू से उरई आया था और 4–5 दिन में वापस आने की बात कहकर निकला था। लेकिन करीब 45 दिन बाद जब सुनीता ने आकाश की बहन की फेसबुक आईडी पर आकाश की शादी की तस्वीरें किसी अन्य महिला ‘रोशनी’ के साथ देखीं तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत आकाश को फोन किया, पहले तो उसने फोटो को झूठा बताते हुए टाल दिया और बाद में फोन ही स्विच ऑफ कर लिया।

सुनीता का कहना है कि उसने आकाश के माता-पिता और रिश्तेदारों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सभी ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। वहीं मायके पक्ष भी उसे स्वीकार नहीं कर रहा है। खुद को पूरी तरह बेसहारा और पीड़ित बताते हुए सुनीता ने 18 अक्टूबर 2025 को अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर वह 25 अक्टूबर को एसपी कार्यालय भी पहुंची थी। उसके अनुसार अब तक किसी तरह की सुनवाई या जांच शुरू नहीं की गई है।

सुनीता ने मांग की है कि उसके पति आकाश द्वारा पहली पत्नी रहते हुए दूसरी शादी करने की जांच कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और उसे न्याय दिलाया जाए। पीड़िता का कहना है कि दोषी को जेल भेजा जाए, ताकि उसे इंसाफ मिल सके।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!