Saturday, September 19, 2026

जालौन में शॉर्ट सर्किट से कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग, मजार तक पहुंची लपटें

जालौन के अंबेडकर चौराहे पर देर रात एक कॉस्मेटिक की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि वे आसमान को छूने लगीं।

दुकान के पीछे स्थित पदम शाह की मजार तक आग पहुंच गई। पास के नर्सिंग होम में मौजूद तीमारदारों ने आग देखी और तुरंत मदद के लिए आवाज लगाई। उन्होंने आसपास लगे हैंडपंप से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की।

हालात को देखते हुए दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकान में रखा लाखों रुपए का कॉस्मेटिक का सामान जलकर राख हो गया।

स्थानीय लोगों ने जब आग पर काबू पा लिया गया तब राहत की सांस ली। घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर चौराहे की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!