Monday, August 24, 2026

कोंच रेलवे स्टेशन के रिटायर रूम के बाहर मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी, उरई का रहने वाला है मृतक

spot_img

जालौन के कोंच रेलवे स्टेशन के रिटायर रूम के बाहर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मृतक की पहचान उरई के कादर कॉलोनी के रहने वाले अमन पुत्र अनवर के रूप में करते हुए परिजनों को सूचना दी।

कोंच कोतवाली के रेलवे स्टेशन पर देर शाम के समय स्थानीय लोग घूमने निकलते थे, जब वह स्टेशन के पास बने रिटायर रूम से निकले, जिन्होंने युवक को रिटायर रूम के बाहर पड़ा देखा तो लोगों ने उसे उठाने का प्रयास किया, मगर वह हिला नहीं। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी देवेंद्र पचौरी, कोतवाल विजय कुमार पांडेय और सागर चौकी प्रभारी अवनीश कुमार पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

जांच में सामने आया कि मृतक अमन शराब का आदी था। वह अक्सर नशे की हालत में कोंच में अपने रिश्तेदारों के यहां आता था, अत्याधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई हो।

इस मामले में सीओ कोंच डॉ देवेंद्र पचौरी ने बताया कि मृतक के पास से मोबाइल मिला है, शव की शिनाख्त भी हो गई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!