Monday, August 24, 2026

जालौन में संदिग्ध हालत युवक की मौत, तीन दिन पहले लौटा था घर

spot_img

कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कठपुरवा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अखिलेश प्रजापति (22) के रूप में हुई है। वह कटनी में पानीपुरी का काम करता था।

अखिलेश तीन दिन पहले ही अपने गांव आया था। सोमवार दोपहर को वह अपने दोस्तों के साथ घूमने गया। शाम को घर लौटने पर उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह उल्टियां करने लगा।

परिजन उसे तुरंत कदौरा सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पिता सूबेदार प्रजापति ने बताया कि अखिलेश की शादी 17 अप्रैल को हुई थी। मात्र 10 महीने में ही उसकी मौत से परिवार टूट गया है। उसकी पत्नी रुचि और परिवार के अन्य सदस्य शोक में डूबे हैं। अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!