Monday, August 24, 2026

पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हमीरपुर में दो युवक गंभीर घायल, एक की हालत चिंताजनक; आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

spot_img

हमीरपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। चिकासी थाना क्षेत्र के टोला खंगारन गांव में कुछ लोगों ने दो युवकों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में संजय और संदीप नामक दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित के पिता कुंज बिहारी बबेले की शिकायत के अनुसार, उनके पुत्र संजय और संदीप गांव में किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान जगत और उसके साथियों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब संजय ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। मोहल्ले के लोगों की दखल के बाद ही पीड़ितों की जान बची।

घायल युवकों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। संजय के सिर में गंभीर चोट के कारण उसे हमीरपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी पहले भी कई लोगों के साथ मारपीट कर चुके हैं। पुलिस ने कुंज बिहारी की शिकायत पर जगत और अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!