Monday, August 24, 2026

जालौन में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

spot_img

जालौन में अज्ञात कारणों से एक 40 वर्षीय महिला ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस वारदात को तब अंजाम दिया, जब उसका पति दुकान पर गया हुआ था। इस घटना के बारे में उसे जैसे ही जानकारी हुई, पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को नीचे उतारकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना जालौन कोतवाली छेत्र के मोहल्ला खंडेराव गल्ला मंडी के सामने की है। बताया जा रहा है, इस इलाके में रहने वाली पूजा (40 वर्ष) पत्नी महावीर ने रविवार दोपहर 2 बजे के समय घर पर फांसी लगा ली। उसका पति अपनी सब्जी की दुकान पर था और वह घर पर बच्चों के छोटे-छोटे बच्चो के साथ थी, उसी दौरान उसने अज्ञात कारण से घर पर फांसी लगा ली, घर पर खेल रहे उसके बच्चों ने मां को फांसी के फंदे पर लटका देखा, उन्होंने रोना शुरू कर दिया।

बच्चों की रोने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग घर पर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा को फांसी पर झूलता देखा तत्काल उसके पति को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पति मौके पर पहुंचा और उसने पुलिस को अवगत कराया। वही महिला द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने शव को नीचे उतरकर मामले की जांच करने के बाद पंचायत नामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, साथ ही यह पता लगाने के प्रयास में जुट गई कि किन परिस्थितियों में उसके द्वारा फांसी लगाई गई है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!