Monday, August 24, 2026

एसपी ने कालपी कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षक, लंबित मामलों के निस्तारण के दिए निर्देश

spot_img

जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने मंगलवार को कालपी कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। कोतवाली पहुंचने पर गार्ड द्वारा सलामी दी गई। एसपी ने कोतवाली के हर विभाग का बारीकी से निरीक्षण किया, जिसमें मेस, कंप्यूटर रूम, माल खाना, शस्त्र रजिस्टर, अपराध रजिस्टर और महिला हेल्प डेस्क शामिल थे।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से माल मुकदमा में लंबित मोटरसाइकिल के मामलों पर चिंता जताई और इनके शीघ्र निस्तारण के लिए न्यायालय की अनुमति लेकर कार्रवाई करने को कहा। साथ ही, जर्जर मेस की मरम्मत और सौंदर्यीकरण के निर्देश भी दिए।

एसपी ने पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया, जिससे अपराध की रोकथाम में जनता का सहयोग मिल सके। उन्होंने महिलाओं से जुड़े अपराधों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ कालपी अवधेश कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र पाठक सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!