Monday, August 24, 2026

जालौन में पत्नी सास की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की खुदखुशी

spot_img

जालौन के सिरसा कलार थाना क्षेत्र के मल्थुवा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पत्नी और सास की लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर 40 वर्षीय विकल शर्मा ने गांव के बाहर नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक के परिजनों के अनुसार, विकल की पत्नी और सास उसे लगातार जेल भिजवाने की धमकी देती थीं। कुछ दिन पहले दोनों ने रामजी नामक एक व्यक्ति के साथ मिलकर उसे धमकी दी थी। इस कारण विकल ने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसका उसने वीडियो भी बनाया था, लेकिन उस समय उसे बचा लिया गया था।

घटना का पता तब चला जब कुछ ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे और उन्होंने विकल का शव पेड़ पर लटका देखा। सूचना मिलते ही परिवार और पुलिस मौके पर पहुंची।

विकल, रामबाबू शर्मा के सबसे छोटे बेटे थे। इस बार वह बिना किसी को बताए घर से निकले और अंतिम कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिरसा कलार थाने के प्रभारी निरीक्षक बृजेश के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!