Monday, August 24, 2026

जालौन में दिन दहाड़े पुलिस चौकी के पास चोरी, महिला के आने पर चोर धक्का देकर भागे, लाखों के जेवरात व नगदी चोरी

spot_img

जालौन में पुलिस चौकी के नजदीक एक साहसिक चोरी की वारदात सामने आई है। कोंच कोतवाली क्षेत्र की खेड़ा चौकी के पास स्थित प्रताप नगर में रोडवेज बस चालक बंटी यादव के घर में दिनदहाड़े चोरी हुई। चोरों ने सोने का हार, मंगलसूत्र और 10 हजार रुपये नकद पार कर दिए।

घटना उस समय की है जब बंटी यादव कुंभ मेले में ड्यूटी पर थे। उनकी पत्नी अनीता अपनी बेटी को स्कूल से लेने गई थीं। घर में ताला लगा देख चोरों ने मौके का फायदा उठाया। उन्होंने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और गहने व नकदी चुरा ली।

घर के बाहर लगी भीड़

चोर अभी घर में ही थे कि अनीता अपनी बेटी के साथ वापस लौट आईं। उन्होंने घर का टूटा ताला देखा और कुछ दूरी पर एक बाइक खड़ी देखी। जब वह घर के अंदर गईं तो एक चोर ने उन्हें धक्का देकर सामान के साथ भाग निकला। चोर अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। अनीता के शोर मचाने पर भी चोर पकड़े नहीं जा सके।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। यह घटना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है, क्योंकि चोरी पुलिस चौकी के नजदीक ही हुई है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!