Saturday, September 19, 2026

इटली के जैनिक सिनर का लगातार दूसरी बार जीता पुरुष वर्ग का ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब, महिला वर्ग का खिताब अमेरिका की कीज के नाम

इटली के युवा टेनिस स्टार जैनिक सिनर ने मेलबर्न के रॉड लेवर एरिना में अपना दबदबा कायम रखते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 का खिताब जीत लिया। 23 वर्षीय सिनर ने फाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-3, 7-6 (7-4), 6-3 से हराकर लगातार दूसरी बार यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की।

2019 के बाद यह पहला मौका था जब ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 और नंबर-2 खिलाड़ी आमने-सामने थे। सिनर का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से शानदार रहा है। उन्होंने 2024 में अब तक खेले गए 5 में से 3 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। पिछले साल उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन का खिताब जीता था। अपने करियर में अब तक उन्होंने 80 मैच जीते हैं और केवल 6 में हार का सामना किया है। वह पिछले 21 मैचों से अजेय चल रहे हैं।

इससे पहले शनिवार को महिला वर्ग में अमेरिका की मैडिसन कीज ने इतिहास रच दिया। 29 वर्षीय कीज ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतते हुए दो बार की चैंपियन बेलारूस की आर्यना सबालेंका को 6-3, 2-6, 7-5 से पराजित किया। 19वीं वरीयता प्राप्त कीज सेरेना विलियम्स के बाद मेलबर्न पार्क में टॉप-2 रैंकिंग की खिलाड़ियों को हराने वाली पहली अमेरिकी खिलाड़ी बनीं। उन्होंने सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-2 इगा स्वियातेक को भी हराया था। इस जीत के साथ उन्होंने सबालेंका को लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने से भी रोक दिया।

टूर्नामेंट के विमेंस डबल्स में, अमेरिका की टेलर टाउनसेंड और चेक रिपब्लिक की कैटरिन सिनिआकोवा की टॉप सीड जोड़ी ने खिताब जीता। उन्होंने ताइवान की सिएह सु-वेई और लात्विया की जेलेना ओस्टापेंको की जोड़ी को 6-2, 6-7 (4-7), 6-3 से हराया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!