Tuesday, August 25, 2026

कोंच नगर पालिका में गणतंत्र दिवस पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने फहराया तिरंगा, दिलाई सभी को संविधान की शपथ

spot_img

जालौन के कोंच नगर पालिका में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर पालिकाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने पालिका में ध्वजारोहण किया, इस दौरान पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ राष्ट्रगान का गायन किया, साथ ही सभी को संविधान की संकल्प दिलाया, इस दौरान अध्यक्ष, ईओ और सभासदों ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया।

पालिकाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि आजादी के हमको 26 जनवरी को संविधान मिला, आज पूरा देश संविधान के बनाए नियम, कानून, अनुशासन से चल रहा है। आज भी जो कार्यक्रम और कार्य योजना लागू होती है वह संविधान से होती है, उन्होंने कहा कि नगर के विकास में हर नगरवासी सहयोग करे, जिससे नगर का नाम पूरे देश में हो सके।

इस अवसर कर ईओ नगर पालिका पवन किशोर ने कहा कि आज का दिन स्मरण करने का दिन है, नगर वासियों से उन्होंने कहा कि शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाए का लाभ ले, साथ ही नगर पालिका का सहयोग करें। वही कर्मचारियों से उन्होंने कहा कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वंचित लाभार्थी को पहुंचाए, साथ ही नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाना सभी का लक्ष्य है।

इस दौरान नगर पालिका के सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा, मीरा तिवारी,  सीमा यादव,  खुशबू,  कमर जहां,  ममता वर्मा,  सीमा, अनिल कुमार वर्मा, रघुवीर कुशवाहा, मनोज गुप्ता (मोर), विनोद कुमार सोनी, शादाब अंसारी, अमित सिंह यादव,  शाहीन बेगम,  नंदनी कुशवाहा,  सुनीता कुशवाहा,  वेद प्रकाश द्विवेदी,  मनोज कुमार इकड़या,  लता राजे, आजाद उद्दीन, माधवेंद्र यादव,  विक्रम सिंह तोमर, शमसुद्दीन मंसूरी,  रविकांत कुशवाहा, नजराना एवं और नगर नगर पालिका परिषद के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!