Monday, March 23, 2026
spot_img

जालौन में दिन दहाड़े बाइक की डिग्गी से चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

spot_img

जालौन में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है, यहां समोसा खाने के लिए एक दुकान पर रुके युवक की बाइक की डिग्गी से चोरों ने 80 हजार रुपए की नगदी पार कर दी, चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिस पर युवक ने पुलिस से इस मामले की शिकायत की, जिस पर पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।

मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के मालवीय नगर का है। बताया गया कि कोंच क्षेत्र के रहने वाले उत्कर्ष राज नाम के एक युवक ने गुरुवार को सेंट्रल बैंक कोंच से 80 हजार रुपए निकाले थे, जिसे उसने अपनी बाइक की डिग्गी में रखकर एक बुजुर्ग महिला रिश्तेदार को छोड़ने के लिए मालवीय नगर पहुंचा था, जहां उसने महिला रिश्तेदार को छोड़कर पास में ही समोसे की दुकान पर समोसा खाने के लिए बाइक को खड़ा कर दिया, इस दौरान बाइक से दो युवक पहुंचे, जहां उन्होंने बाइक की डिग्गी में रखे 80 हजार रुपए की चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए।

जब समोसा खाने के बाद युवक बाइक के पास पहुंचा, जहां उसने अपनी बाइक की डिग्गी खुली और उसमें रखे 80 हजार रुपए गायब देखे, उसके होश उड़ गए और उसने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा जिसमें डिग्गी से रुपए चोरी करते हुए एक युवक दिखाई दिया। सीसीटीवी कैमरे में साफ देखा गया कि दो युवक बाइक से आते हैं, जिसमें एक युवक फोन पर बात करते-करते बाइक के पास पहुंचकर 80 हजार रुपए पार कर देता है वहीं इस चोरी की घटना के बारे में युवक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर चोरों की शिनाख्त करने की कोशिश शुरू कर दी जिससे युवकों को पकड़ा जा सके।

इस मामले में कोंच कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरुण राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, साथ ही सीसीटीवी के आधार पर चोरों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!