Monday, August 24, 2026

समाधान दिवस में कोंच कोतवाली और रेंडर थाने में डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद, अधिकारी शिकायत को गंभीरता से सुने

spot_img

शनिवार को कोंच कोतवाली और रेंढर थाने में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार पहुंचे, जहां उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को सुना और समस्याओं का निराकरण भी किया, इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुने और जो शिकायतें उनके समक्ष आए, उनका मौके पर जाकर निस्तारण करें, जिससे एक ही शिकायत को लेकर फरियादी को बार-बार थाने के चक्कर में लगाना पड़े।

शनिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार के साथ सबसे पहले समाधान दिवस में रेंढर थाने पहुंचे, यहां उन्होंने शिकायत लेकर पहुंची फरियादियों की समस्याओं को सुना, इस दौरान उन्होंने सभी फरियादियों की शिकायत का मौके पर निस्तारण किया। इसके बाद दोनों अधिकारी कोंच कोतवाली पहुंचे। उनके समक्ष 6 फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे, जिसमें उन्होंने 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया, साथ ही 2 शिकायतों का संबंधित अधिकारियों को ट्रांसफर कर दिया, जिससे उनका भी जल्द से जल्द निराकरण हो सके।

इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश देते हुए कहा कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लें, साथ जो फरियादी शिकायत लेकर आए, उसका मौके पर जाकर निराकरण किया जाए, फरियादी को बार-बार थाने के चक्कर न लगाना पड़े। इस दौरान उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह, सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!