Monday, August 24, 2026

सड़क सुरक्षा के लिए जालौन में नई पहल, 26 जनवरी से बिना हेलमेट वाले को पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा ईंधन

spot_img

जालौन में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। 26 जनवरी 2025 से जिले में ‘नो हेलमेट नो फ्यूल’ अभियान शुरू होगा, जिसके तहत बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल पंप से ईंधन नहीं मिलेगा।

जिलाधिकारी ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अगले 7 दिनों में अपने पंपों पर बड़े होर्डिंग लगाएं, जिनमें स्पष्ट रूप से यह नियम लिखा हो। यह नियम न केवल वाहन चालक बल्कि सहयात्री पर भी लागू होगा। पेट्रोल पंप संचालकों को इस नियम के पालन की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

यह कदम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप उठाया गया है, जिनका स्पष्ट आदेश है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जाए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना है। पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वे बिना हेलमेट आने वाले ग्राहकों को ईंधन देने से मना कर दें और उन्हें हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। सभी पेट्रोल पंपों को इस संबंध में विशेष नोटिस भी भेजा गया है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!