Saturday, September 19, 2026

जालौन में बीए की परीक्षा देने लखनऊ से आए छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में JUTEE

जालौन में लखनऊ के रहने वाले BA की पढ़ाई करने वाले एक 18 वर्षीय युवक ने संदिग्ध हालत में दोस्त के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी जैसे ही उसके दोस्त को हुई, घर में कोहराम मच गया, उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघोरा की है। बताया गया कि लखनऊ के मोहल्ला इंदिरा नगर का रहने वाला 18 वर्षीय प्रांजुल दुबे झांसी कानपुर NH 27 स्थित ग्राम आटा के बेनी माधव तिवारी महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था, वह क्रिकेट का भी अच्छा खिलाड़ी था और लखनऊ टीम से अंडर-16 में खेल चुका था, मंगलवार को प्रांजुल का बीए प्रथम वर्ष की सेमेस्टर की परीक्षा थी, जिसके लिए वह उरई आया था और मोहल्ला बघौरा के रहने वाले अधिवक्ता दीपक चौधरी के मकान में रुका हुआ था।

दीपक लखनऊ में रहकर जब पढ़ाई कर रहा था, तभी उसकी प्रांजुल से जान पहचान हो गई थी, इस कारण वह पेपर देने के लिए आया और उनके यहां ही रुक गया था। मंगलवार की शाम को प्रांजुल पेपर देकर आया और दीपक चौधरी के साथ शाम को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया और दीपक भी अपने तीसरे मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह जब दीपक उसके कमरे में गया तो उसने प्रांजुल को फंदे पर लटका हुआ था।

इस पर उसने तुरंत इसकी सूचना प्रांजुल के पिता संतोष दुबे को दी साथ ही पुलिस को इस बारे में अवगत कराया। जानकारी मिलते ही उरई कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर शीलवंत सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वही इस मामले में उरई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी मामा।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!