Saturday, September 19, 2026

नेत्रहीन विद्यालय पहुंचकर डीएम ने स्कूली बच्चों को बांटे ऊनी कपड़े और मिठाई

भीषण शीतलहर को देखते हुए बुधवार को जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने लहारिया पुरवा स्थित नेत्रहीन विद्यालय का औचक निरीक्षण किया, जहां विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ वहां पढ़ने वाले बच्चों से मुलाकात की और उनका हाल चाल लिया। इस बीच उन्हें गर्म वस्त्र, मिठाई, बिस्कुट, फल और अन्य जरूरी सामग्री का वितरण किया गया, साथ ही विद्यालय की देखरेख करने वाले लोगों को निर्देश दिए कि बच्चों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

जिलाधिकारी ने स्कूल पहुंचकर बच्चों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े स्वेटर का वितरण किया, जिससे बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली, उन्होंने मिठाई, बिस्कुट, फल आदि के पैकेट भी वितरित किए।

जिलाधिकारी ने विद्यालय के शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करेगा और उनकी शिक्षा की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, साथ ही ठंड को देखते हुए उन्हें संचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए, वहीं उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र देव शर्मा, सीएमएस प्रशांत निरंजन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश, समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह, आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!