Saturday, September 19, 2026

कोंच का स्लॉटर हाउस बना कोंच नगर पालिका का जन सुविधा केंद्र, एक दिन पहले अराजकतत्वों ने लिख दिया था पशुवध शाला

जालौन के कोंच नगर पालिका क्षेत्र में बना बूचड़खाना (स्लॉटर हाउस) एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया। लगभग ढाई दशक पहले कांग्रेस से नगर पालिका अध्यक्ष रहे स्वर्गीय अशोक शुक्ला बंद कराए गए स्लॉटर हाउस पर रातों रात कुछ अराजक तत्वों ने पुताई करा दी, जिससे पालिका में हड़कंप मच गया था, जिस पर एसडीएम कोंच ज्योति सिंह और पालिका के ईओ ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू करा दी, साथ ही अराजकतत्वों के खिलाफ शिकायती कोतवाली में प्रार्थना पत्र दे दिया, उसकी पुताई कराने के बाद उसको जन सुविधा केंद्र बना दिया।

बता दे कि कोंच नगर पालिका का कैलिया बाईपास पर 5 बीघा में वर्षों पुराना बूचड़खाना बना हुआ था, जिसे ढाई दशक साल पहले तत्कालीन नगरपालिका अध्यक्ष अशोक शुक्ला ने बंद करा दिया था, तब से स्लॉटर हाउस पूरी तरह बंद हो गया था। लेकिन रातों रात इस बिल्डिंग की अचानक रंगाई पुताई हो गई और उस पर मोटे मोटे अक्षरों में राज्य सरकार स्लॉटर हाउस पशुवध शाला नगर पालिका परिषद कोंच भी लिख दिया गया।

जब इसकी जानकारी पालिका प्रशासन को हुई तो हड़कंप मच गया। जहां देखा तो स्लॉटर हाउस की रंगाई पुताई के साथ उसके अंदर की भी साफ सफाई की गई थी और स्लॉटर हाउस में दो नए ताले भी लटके थे, जिसके बाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन किशोर ने इस मामले में कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ शिकायती पत्र दिया दे दिया।

जांच करते कोतवाल कोंच अरुण राय और ईओ पालिका पवन किशोर

वही एसडीएम कोंच ज्योति सिंह ने इस मामले की जांच शुरू करा दी है। वही रविवार को इस बूचड़खाना की पुताई कराते हुए उसको जन सुविधा केंद्र में बदल दिया है, साथ ही यहां पर पालिका के कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है, जिससे अराजक तत्वों पर नजर रखी जा सके।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!