Saturday, September 19, 2026

ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आ जाने से युवक की मौत, घर में था इकलौता पुत्र

जालौन में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां ईट से लदी ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ जाने से एक युवक की मौत हो गई, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम गुढ़ा के पास की है। बताया गया कि ग्राम महटौली निवासी अर्पित पुत्र शिवकांत उर्फ गुड्डू तिवारी अपने महिंद्रा ट्रैक्टर से अजीतमल औरैया ईट भरने गया था, वह अपने साथ सोनू पुत्र बृजबिहारी राजपूत निवासी महटौली को भी साथ ले गया। शुक्रवार की शाम समय लगभग 7 बजे जब वह ईट भरकर ट्रैक्टर से अपने घर वापस आ रहे थे, उस समय अर्पित तिवारी ट्रैक्टर चला रहा था और सोनू पास में बोनट पर बैठा था, उसी समय ग्राम गुढ़ा के पास ट्रैक्टर के बोनट से सोनू फिसल का नीचे गिर गया और ईट से लदी ट्राली के पहिए के नीचे आ गया, जिससे वह बुरी तरह से कुचल गया। गंभीर अवस्था में घायल सोनू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा लाया गया, जहां डॉक्टर सचिन आर्या ने गंभीर हालत देखते हुए उसे उरई के लिए तत्काल रेफर कर दिया, लेकिन जब तक घायल सोनू को अस्पताल से उरई ले जाया जाता, उसकी रामपुरा में ही मौत हो गई।

बताया जाता है कि मृतक सोनू अपने पिता का एकलौता पुत्र है और उसका विवाह तीन वर्ष पहले हुआ था उसकी एक पुत्री उम्र लगभग 2 वर्ष एवं एक पांच माह का नवजात शिशु है। घटना की सूचना पाकर रामपुरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!