Saturday, September 19, 2026

व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं किया जायेगा बर्दाश्त:- परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

शनिवार को जालौन के उरई में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा विशाल व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया, इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने प्रतिभाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, साथ ही जब से प्रदेश में योगी सरकार आई है, तब से व्यापारी खुशहाल और अपना अच्छे से व्यापार कर रहे है, कोई भी गुंडा इस सरकार में व्यापारियों से अवैध वसूली नहीं कर सकता है। वही ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए प्रदेश में स्पेशल टास्क फोर्स गठन किया गया है, जिससे ओवरलोड वाहनों पर लगाम कसी है।

व्यापारी सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का सम्मान करते व्यापारी

उरई के न्यू मंगलम गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जालौन द्वारा आयोजित विशाल व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सम्मेलन में उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी व्यापारी के साथ उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई भी व्यापारी का उत्पीड़न करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन मंत्री ने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों में व्यापारियों का जमकर उत्पीड़न किया जाता था, उनसे गुंडा टैक्स वसूला जाता था। गुंडा माफिया व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जाकर अवैध तरीके से वसूली करते थे, मगर जब से प्रदेश में योगी सरकार आई है, प्रदेश में व्यापारी खुशहाल है, अच्छे से व्यापार कर रहा है। यदि कोई व्यापारी का उत्पीड़न करता है तो उसको यमराज दिखाई देता हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी बिना भय के व्यापार कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी व्यापारियों के हित में काम कर रहे है और व्यापारियों की समस्या को अवगत भी कराएंगे।

सम्मेलन में उपस्थित व्यापारी

वही जनपद और प्रदेश में सड़कों पर फर्राटा दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों के चलने पर परिवहन मंत्री दयाशंकर वर्मा ने कहा कि प्रदेश में स्पेशल टास्क फोर्स के माध्यम से ओवरलोड वाहनों पर नजर रखी जा रही है, साथ ही पुलिस, खनन, परिवहन विभाग की टीम मिलकर ओवरलोडिंग पर लगाम लगा रही है, साथ ही सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द बिहारी मिश्र ने व्यापारियों की समस्याओं को मंच के माध्यम से रखा। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार राठौर जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ, लक्ष्मण दास बावानी एवं यादवेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!