Saturday, September 19, 2026

जालौन पहुंचे पूर्वमंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और सांसद चंद्रशेखर आजाद, टीम बदलाव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को बांटी किताबें और बस्ते

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या तथा नगीना सांसद आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद जालौन के उरई पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकार नीरज पटके के पिता के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया।

शोक सभा के दौरान पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने टीम बदलाव द्वारा जरूरतमंद स्कूली बच्चों को पाठ सामग्री तथा बैग का वितरण किया, साथ ही समाज में हो रहे मृत्यु भोज कार्यक्रमों को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि समाज में मृत्यु भोज का आयोजन बंद होना चाहिए, जिससे समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म किया जा सके।

बता दे कि पत्रकार नीरज पटेल के पिता का बीते दिन निधन हो गया गया, उनके निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें यूपी सरकार में पूर्व मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे थे, जहां उन्होंने पत्रकार के पिता को श्रद्धांजलि दी, साथ ही पूरे परिवार को धैर्य रखने के लिए कहा, इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है, उनके द्वारा मृत्यु भोज कार्यक्रम को बंद करने की जो पहल की गई है, उसका वह सम्मान करते हैं।

समाज में मृत्यु भोज बंद होना चाहिए, यह सामाजिक कुरीतियों है और समाज में इसको बढ़ावा नहीं देना चाहिए। वही मृत्यु भोजन न होने पर पूर्व मंत्री तथा नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के द्वारा टीम बदलाव ने जरूरत मंद बच्चों को किताबें, कॉपी तथा स्कूल बैग बांटे, जिससे बच्चे पढ़ाई कर सके और आगे बढ़ सके।

वही नगीना सांसद आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पत्रकार नीरज पटेल द्वारा यह काम सबसे अच्छा किया गया है, उन्होंने एक नई पहल शुरू की है, समाज में मृत्यु भोज का बंद होना आवश्यक है, जरूरतमंद बच्चों को किताबों का वितरण तथा रक्तदान शिविर लगाकर लोगों की मदद करने का काम किया है और यह एक अच्छी पहल है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!