Thursday, August 27, 2026

जालौन में मछलियों का शिकार करने पहुंचा युवक तालाब में डूबा, हुई मौत

spot_img

जालौन में बुधवार को तालाब में मछलियों का शिकार करने पहुंचे एक युवक तालाब में डूब गया, जिसे तलाब में डूबते हुए उसके साथ मौजूद लोगों ने देखा, उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने मामले की जांच करते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना आटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम संदी की है। इस गांव का रहने वाला विजय 35 वर्ष पुत्र पूरन बुधवार सुबह अपने दोस्तों के साथ गांव में ही बने तालाब पर मछलियों का शिकार करने के लिए गया हुआ था, जब वह शिकार कर रहा था तभी वह पानी वे अंदर उतर गया और तालाब के बीचों बीच पहुंचते ही उसकी सांस टूट गई, जिससे वह डूबने लगा, जिसे देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और वहां मौजूद सुनील ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह डूब चुका था और उसकी मौत हो चुकी थी।

इस हादसे की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से विजय के शव को बाहर निकाला और कागजी कार्यवाही के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वही विजय की मौत से उसकी पत्नी विनीता, मां सावित्री व दो बच्चे आशिक जोकि विकलांग है और अंकित का रो रोकर बुरा हाल है। वही बताया गया कि मृतक विजय गांव में ही रहकर मजदूरी करता था। जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था।

आटा थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया तालाब में डूबने से युवक की मौत हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही पुष्टि होगी। फिलहाल अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नही मिली है।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!