Saturday, July 26, 2025
spot_img

कोंच के मछली पालन केंद्र में दिखाई दिया 7 फिट लंबा मगरमच्छ, कई मछलियों को बना चुका निवाला, स्थानीय लोग दहशत में

spot_img

जालौन के कोंच नगर के पहाड़गांव रोड स्थित मछली पालन केंद्र में बने तालाबों में मगरमच्छ आ जाने से आसपास रहने वाले लोग दहशत में हैं। मगरमच्छ तालाब में पलने वाली कई मछलियों को अपना निवाला बन चुका है। तालाब में मगरमच्छ को देखते हुए स्थानीय लोगों ने जाल डालकर उसे पकड़ने का प्रयास किया, जाल में फसे के बाद भी वह निकल गया, जिसके बाद लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, साथ ही इसकी जानकारी वन विभाग को दी, मगर सूचना के बाद भी वन विभाग ने अभी तक मगरमच्छ को नहीं पकड़ा जिससे लोग दहशत में है।

मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के पहाडगांव रोड़ स्थित मछली पालन केंद्र का है। यहां बीते कई दिनों से 5 से 7 फीट लंबा मगरमच्छ तालाब दिखाई दे रहा है, जिससे स्थानीय लोग दहशत में है, यह मगरमच्छ बीते दिनों क्षेत्र में आई बाढ़ के पानी के रास्ते तालाब में आ गया है। कई बार स्थानीय लोगों ने मगरमच्छ को तालाब के बाहर देखा, साथ ही तालाब में मछलियों को निवाला बनाता हुआ देख, मगरमच्छ को जाल डालकर पकड़ने का प्रयास किया, मगर मगरमच्छ जाल में फंसने के बाद भी निकलकर तालाब में घुस गया, इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग को इसके बारे में अवगत कराया, मगर सूचना मिलने के बावजूद भी वन विभाग ने अभी तक मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे पकड़ने का प्रयास नहीं किया, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं।

मछली पालन घर में रहने वाले मछलीपालन केंद्र के प्रभारी अरविंद कुमार और अन्य स्टाम्प सियाशरण कुशवाहा, ओम प्रकाश कुशवाहा, विश्राम, विनोद कुमार, पप्पू, भगवानदीन, सुरेन्द्र कुशवाह, विवेक, राजेश, झलू पाल, कौशलेन्द्र सहित अन्य लोगों ने बताया कि बीते कई दिनों से मगरमच्छ तालाब में दिखाई दे रहा है और मछलियों को भी निवाला बना चुका है, वन विभाग को इसके बारे में अवगत कराया गया मगर वन विभाग अभी तक उसे पकड़ने नहीं पहुंचा स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय मगरमच्छ घरों में भी घुस सकता है, जिससे लोगों के लिए भी खतरा हो सकता है। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई कि मगरमच्छ को पकड़ा जाए, जिससे स्थानीय लोग सुरक्षित रह सके।

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!